तंजानिया की आर्थिक राजधानी दार-ए-सलाम के पश्चिम में एक तेंल टैंकर सड़क पर पलट गया और इसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में 57 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मोरोगोरो शहर के पास हुई है। तेल टैंकर के पलटने के बाद लोग रिस रहे तेल को लेने के लिए उसकी और दौड़ पड़े।
इस बीच किसी की सिगरेट की वजह से उसमें विस्फोट हो गया। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख विल्ब्रोड माटाफुंगवा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह एक भीषण धमाका था, जिसमें अब तक 57 लोगों की जान गई है।’’ चमश्दीदों ने बताया कि धमाके की जद में आकर कई बाइकें, टैक्सियां और पेड़ खाक हो गए।
माटाफुंगा ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर टैक्सी के चालक और स्थानीय निवासी हैं जो टैंकर के पलटने के बाद उसमें से रिस रहे तेल को लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने बाद में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



