FB ने अपना नाम बदल कर किया Meta , फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग का ऐलान

Summary :

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है। अब से दुनिया फेसबुक को ‘मेटा’ के नाम से जानेगी। गुरुवार को फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने एक मीटिंग के दौरान ये ऐलान किया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है। अब से दुनिया फेसबुक को ‘मेटा’ के नाम से जानेगी।  गुरुवार को फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने एक मीटिंग के दौरान ये ऐलान किया। 
फेसबुक का नया नाम मेटा
लंबे समय से फेसबुक के नाम को बदलने की चर्चा चल रही थी। अब उसी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और फेसबुक का नया नाम ‘मेटा’ कर दिया गया है।
मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि भविष्य के लिए डिजिटल रूप से हो रहे बदलाव को शामिल करने के प्रयास के तहत उनकी कंपनी को अब नये नाम ‘मेटा’ के तौर पर जाना जाएगा। जुकरबर्ग इसे ‘‘मेटावर्स’’ कहते हैं।
हालांकि आलोचक कहते हैं कि यह फेसबुक पेपर्स से दस्तावेज लीक होने से उत्पन्न विवाद से ध्यान भटकाने का एक प्रयास हो सकता है।

जुकरबर्ग का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दशक के भीतर ‘मेटावर्स’ एक अरब लोगों तक पहुंच जाएगा। उनका कहना है कि ‘मेटावर्स’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिस पर लोग संवाद करेंगे तथा उत्पाद एवं सामग्री तैयार करने के लिए कार्य कर सकेंगे। उन्हें उम्मीद है कि यह एक ऐसा नया प्लेटफार्म होगा जो रचनाकारों के लिए ‘‘लाखों’’ नौकरियां सृजित करेगा।
फेसबुक पेपर्स में खुलासे के बाद जांच का करना पड़ रहा है सामना
यह घोषणा ऐसे समय पर आयी है जब फेसबुक अस्तित्व के संकट का सामना कर रहा है। फेसबुक पेपर्स में खुलासे के बाद इसे दुनिया के कई हिस्सों में विधायी और नियामक जांच का सामना करना पड़ रहा है।

Shera Rajput