रूस संबंधी जांच में मुलर की मदद कर रहा है फेसबुक : जुकरबर्ग

Summary :

NULL

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप मामले की विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर द्वारा की जा रही जांच में उनकी कंपनी के सहयोग करने की पुष्टि की। कांग्रेस में पेशी के दौरान जब डेमोक्रेटिक सीनेटर पैट्रिक लीही ने पूछा कि विशेष अधिवक्ता की ओर से फेसबुक को समन जारी किया गया है या नहीं, तो जुकरबर्ग ने कहा, ‘हां,’ लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया,

‘मुझे वास्तव में समन जारी होने की जानकारी नहीं है। मुझे पता है कि ऐसा हो सकता है, लेकिन हम उनके साथ कार्य कर रहे हैं।’ सीएनएन की खबर के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि उनके कर्मचारियों से पूछताछ की गई है तो उन्होंने कहा कहा हां, लेकिन उनसे इस बारे में पूछताछ नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, ‘मैं यहां सतर्क रहना चाहता हूं क्योंकि विशेष अधिवक्ता के साथ हमारा कार्य गोपनीय है और मैं यह साफ करना चाहता हूं कि इस खुले सत्र में मैं ऐसा कुछ भी उजागर नहीं करूंगा जो गोपनीय है।’ यह पहली दफा है जब फेसबुक सीईओ ने कांग्रेस के समक्ष बयान दिया है। फेसबुक इस वक्त अपने यूजर्स के डाटा की बगैर उनकी इजाजत के इस्तेमाल को लेकर विवादों में है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team