सोशल मीडिया साइट फेसबुक के अमेरिका में डेटा भेजने के खिलाफ ऑस्ट्रिया के एक निजता अभियान की लंबी लड़ाई अब यूरोप की उच्चतम अदालत में पहुंच गई है। इस मामले में अब यह तय किया जाना है कि क्या फेसबुक की डब्लिन में कार्यरत सहयोगी इकाई वैधानिक रूप से अपने प्रयोक्ताओं के डेटा को इसकी मूल अमेरिकी कंपनी में भेज सकती है।
लक्जेमबर्ग में स्थित इस अदालत को इस मामले में फैसला करना है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक इसका फैसला आ जायेगा। यह यूरोपीय संघ के हजारों कारोबारां को प्रभावित कर सकता है क्योंकि वे निजी डेटा संघ से बाहर नहीं ले जाने के सुरक्षा मानकों पर समझौतों पर भरोसा करते हैं। निजता अभियान चलाने वाले मैक्स श्रेम्स ने यह मुकदमा 2013 में दायर किया था।


Download Android App
Download iOS App



