वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ‘फर्जी मीडिया’ उन्हें सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करने देना चाहता ताकि अमेरिकी लोगों को असली खबर सुनने से रोका जा सके। ट्रंप ने कई ट्वीट किए जिनमें उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन से जानकारियां लीक होने की बातें वास्तवकि रूप से ‘मनगढं़त झूठ’ हैं।
उन्होंने कहा, ”फर्जी समाचार मीडिया मेरे सोशल मीडिया के इस्तेमाल की उपेक्षा करने और कमजोर दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करता है क्योंकि वे नहीं चाहते कि अमेरिका असली कहानी सुने।” ट्रंप ने यह बात अपने पहले विदेश दौरे से लौटने के एक दिन बाद कही। उन्होंने अपने इस दौरे को बड़ी सफलता करार दिया।
उन्होंने कहा, ”यूरोप से अभी लौटा हूं। यह दौरा अमेरिका के लिए बड़ी सफलता रहा। कड़ी मेहनत, लेकिन बड़े नतीजे।” ट्रंप ने कहा, ”मेरी राय है कि व्हाइट हाउस से लीक हुई सूचनाओं की जो बातें की जाती हैं, वे फर्जी मीडिया द्वारा गढ़े गए झूठ होते हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”जब आप देखते हैं कि फर्जी खबर में ‘सूत्रों ने कहा ”जैसे शब्द लिखे हों और उसमें नाम नहीं दिए हों तो इस बात की पूरी संभावना है कि इन सूत्रों का अस्तित्व ही नहीं है और ये फर्जी खबर लिखने वालों द्वारा मनगढ:त ढंग से बनाए गए होते हैं। फर्जी खबर शत्रु है।”


Download Android App
Download iOS App



