फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने ‘एक्सेस हॉलीवुड’ टेप को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और उनके निजी वकील माइकल कोहेन के बीच हुई बातचीत का विवरण मांगा है। इस टेप में वर्ष 2016 के चुनाव से एक महीना पहले राष्ट्रपति एक महिला के बारे में अशिष्ट टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए गए थे।
जानकार सूत्रों ने बुधवार देर रात सीएनएन को बताया कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के एजेंटों द्वारा बातचीत के ब्योरे का ब्योरा मांगा गया है। एजेंसी ने सोमवार को कोहेन के आवास, कार्यालय और होटल में छापेमारी की थी।
तलाशी वारंट में ट्रंप और उनके सहयोगी के बीच टेप के खुलासे को रोकने का प्रयास किए जाने संबंधी बातचीत के विवरण की मांग की गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोहेन ने इस विवाद में किसी प्रकार की कोई भूमिका निभाई है। सीएनएन की खबर के मुताबिक, ‘एक्सेस हॉलीवुड’ का टेप लीक होने के हालात अभी भी एक रहस्य बने हुए हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App


