अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स के बीच रिलेशंस की बातें सामने आने के बाद इस मामले में कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने दावा किया था कि उन्होंने पॉर्न स्टार डैनियल्स को इस मामले में शांत रहने के लिए पैसे दिए थे। अब अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने कोहेन के ऑफिस और उनके होटल के कमरे में छापा मारा है और राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया है। ट्रंप ने इस छापेमारी को देश पर हमला करार दे दिया है।
आपको बता दे कि एफबीआई ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय तक निजी वकील रहे माइकल कोहेन के न्यू यॉर्क स्थित दफ्तर पर छापेमारी की। माइकल ने पॉर्न फिल्मों की उस अभिनेत्री को 130,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था जिसने पूर्व में रियल स्टेट का व्यापार करने वाले दिग्गज नेता के साथ संबंध की बात कही थी।
वही , एक्ट्रेस का कहना है कि उसका ट्रंप के साथ रिलेशनशिप था जिसे छुपाने के लिए उन्हें यह राशि दी गई थी। कोहेन के वकील स्टीफन रायन का कहना है कि एफबीआइ एजेंट ने कोहेन और उनके मुवक्किलों के बीच हुए विशेषाधिकार प्राप्त संचार पर रोक लगा दी है।
रायन ने कहा- यह कार्रवाई अमेरिका के विशेष सलाहकार रॉबर्ट मुलर के कहने पर ऐसा किया गया, मुलर ही रूस और ट्रंप अभियान के बीच संबंधों की जांच कर रहे हैं। कोहेन पिछले काफी सालों से ट्रंप के निजी वकील और विश्वासपात्र बने हुए हैं। वह उनके निजी और रीयल एस्टेट के मामलो में सलाह देते रहते हैं। इसके अलावा उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से उनका समर्थन कर रहे हैं। रायन छापे की वजह से अभियोजकों पर जमकर बरसे क्योंकि अपनी जांच के लिए मूलर ट्रंप का इंटरव्यू लेना चाहते हैं।
रायन ने कहा कि न्यूयॉर्क में यूएस अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा सर्च वारंट के जरिए उनकी जांच करने का निर्णय पूरी तरह अनुचित और अनावश्यक था। इसके परिणामस्वरूप एक वकील और उसके मुवक्किलों के बीच संरक्षित वकील-मुवक्किल संचार को अनावश्यक रूप से रोका गया है। इस मामले पर व्हाइट हाउस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते एडल्ट स्टार स्टोर्मी डैनियल को किए गए भुगतान पर ट्रंप ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि डैनियल को इतनी बड़ी राशि का भुगतान कोहेन ने क्यों किया और ना ही मुझे पेमेंट की जानकारी है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



