तालिबान ने पंजशीर घाटी को छोड़कर पूरे अफगानिस्तान पर अपना कब्ज़ा कर लिया है। एक ओर जहां वह शांति की बात करते हुए सरकार बनाने के दावे पेश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसका एक अलग की पहली दुनिया के सामने दिख रहा है। तालिबान लगातार पंजशीर घाटी में घुसने के लिए प्रयास कर रहा है। पंजशीर पर कब्ज़ा करने के लिए सोमवार से तालिबान और नॉर्दन अलायंस के बीच जंग चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को भी तालिबान ने पंजशीर में घुसने की कोशिश की, जहां उसका मुकाबला नॉर्दर्न एलायंस (NA) के लड़ाकों से हुआ। पंजशीर केगुलबहार इलाके में तालिबानियों और नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के बीच मुठभेड़ हुई है। खबर है कि तालिबानियों ने एक पुल उड़ाकर नॉर्दन अलायंस के लड़ाकों के बचकर निकलने का रास्ता बंद करने की भी कोशिश की।
इसके साथ ही सोमवार को हुई मुठभेड़ में नॉर्दन अलांयस ने तालिबान के 8 लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। वहीं, इस दौरान नॉर्दन अलायंस के भी 2 लड़ाके मारे गए हैं। काबुल से 150 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित पंजशीर घाटी हिंदुकुश के पहाड़ों के करीब है।
स्थानीय पत्रकार नातिक मालिकज़ादा द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, अफगानिस्तान के पंजशीर के एंट्रेंस पर गुलबहार इलाके में तालिबान लड़ाकों और नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के बीच मुठभेड़ हुई है। इतना ही नहीं तालिबान द्वारा यहां पर एक पुल उड़ाने की भी खबर है। इसके अलावा कई लड़ाकों को पकड़ा गया है।
Panjshir Update: Breaking: Intense clashes going on between the Taliban and Resistance Forces in the Golbahar area, the entrance to Panjshir. There are unconfirmed reports that the Taliban blew up a bridge connecting Golbahar road with Panjshir in the clash.
— Natiq Malikzada (@natiqmalikzada) August 31, 2021
गौरतलब है कि 30 अगस्त को अमेरिकी सेना के 20 साल बाद काबुल एयरपोर्ट छोड़ने के बाद से तालिबान का अफगानिस्तान पर पूरी तरह से राज हो गया है। तालिबान के नेताओं के मुताबिक जल ही यहां नई सरकार बनाई जाएगी। आने वाले दिनों में इसकेलिए तालिबानी नेता काबुल का रुख कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



