अफगानिस्तान में हुए बम विस्फोट में पांच सरकारी कर्मचारियों की मौत

Summary :

पिछले सप्ताह तालिबान ने दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जिसमें दो अमेरिकी कर्मी मारे गए थे और दो अन्य घायल हुए थे।

काबुल : अफगानिस्तान के दक्षिणी जाबुल प्रांत में बृहस्पतिवार को अफगान सरकारी कर्मचारियों को लेकर जा रही एक कार सड़क किनारे रखे बम में हुए विस्फोट की चपेट में आ गई। इसमें कार सवार चार लोगों और चालक की मौत हो गई।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मदउल्ला अमिरी ने बताया कि अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने तालिबान पर सड़क पर बारुदी सुरंग बिछाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घटना शहर-ए-सफा जिले में हुई। बम धमाके में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
पिछले सप्ताह तालिबान ने दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जिसमें दो अमेरिकी कर्मी मारे गए थे और दो अन्य घायल हुए थे। 

Desk Team