अमेरिकी नौसेना ने दक्षिणी कैलिफोर्निया अपतटीय क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए पांच नाविकों की पहचान की है।
एमएच-60 एस हेलीकॉप्टर 31 अगस्त को सेन डिएगो से करीब 112 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। नौसेना ने कहा था कि हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर निकला था जिसका परिचालन अमेरिकी विमानवाहक पोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ के डेक से हो रहा था।
हादसे के बाद एक नाविक को बचा लिया गया था। हेलीकॉप्टर में सवार पांच नाविक घायल भी हो गए थे लेकिन उनकी हालत स्थिर बतायी गयी थी।
नौसेना ने तलाश अभियान खत्म करने के बाद शनिवार को नाविकों को मृत घोषित कर दिया था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



