रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पूर्व सलाहकार अनातोली चुबैस को तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार के कारण रविवार को यूरोप के एक अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया।
चुबैस ने पुतिन के उच्च पदस्थ सलाहकार के रूप में इस्तीफा दे दिया था और यूक्रेन पर आक्रमण के तुरंत बाद रूस छोड़ दिया था।
चुबैस की मित्र और रूस के टेलविजन जगत की शख्सियत केसीनिया शोबचाक ने टेलीग्राम पर बताया कि उन्होंने चुबैस की पत्नी अवदोतया से बातचीत की। शोबचाक ने कहा कि चुबैस ‘गुलियन बेरी सिंड्रोम’ से जूझ रहे हैं। शोबचाक ने यह नहीं बताया कि चुबैस किस अस्पताल में भर्ती हैं।
‘गुलियन बेरी’ सिंड्रोम एक दुर्लभ विकार है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिकाओं पर हमला करने लगती है। चुबैस ने मार्च में इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



