इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार ने रविवार सुबह प्रधानमंत्री आवास खाली कर दिया। देश में वैकल्पिक सरकार के गठन के साथ ही लंबे समय तक पद पर काबिज रहे नेता ने सत्ता से बेदखल होने के करीब एक महीने बाद आवास खाली किया है।
उनके पारिवारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मध्यरात्रि के फौरन बाद नेतन्याहू परिवार ने यरुशलम में बलफोर स्ट्रीट स्थित आवास खाली कर दिया। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ पिछले महीने बनी सहमति के अनुरूप उन्होंने यह आवास छोड़ दिया।
बलफोर आवास नेतन्याहू के कथित घोटालों का प्रतीक बन गया था और यह उनके खिलाफ पिछले साल अधिकांश वक्त तक चले साप्ताहिक प्रदर्शनों का स्थल भी था। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार मामले में मुकदमे का सामना कर रहे तत्कालीन प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की थी।
हालांकि, नेतन्याहू ने आरोपों से तथा इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। नेतन्याहू इजराइल में सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहे जो पिछले 12 साल से इस पद पर थे और 1990 के दशक में भी पद पर उनका कुछ वक्त का कार्यकाल था तथा वह 2009 से इस आवास में रह रहे थे। बेनेट ने आवास में रहने की किसी तिथि की फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



