पूर्व पीएम इमरान खान ने शुरू की भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग, ISI का किया जाए इस्तेमाल… सुशासन का होगा शुभारंभ

Summary :

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उच्च स्तर के भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, कब्जे वाले समूहों और तस्करी के खिलाफ इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का इस्तेमाल किया जाए, तो सुशासन सुनिश्चित किया जा सकता है।

पाकिस्तान में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर पीएम इमरान खान ने औपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि देश में तेजी से भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग , कब्जे वाले समूहों और तस्करी के खिलाफ आईएसआई का पूर्ण रूप से इस्तेमाल किया जाए ताकि पाकिस्तान में सुशासन को स्थापित किया जा सकें। 
न्यायपालिका को सर्वोच्चता के लिए होना चाहिए खड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक   वरिष्ठ पत्रकारों से बात करते हुए पीटीआई के अध्यक्ष ने कहा कि अगर आईएसआई को यह काम सौंपा जाता है, तो विदेशों में डॉलर का प्रवाह हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को देश में संविधान की सर्वोच्चता के लिए खड़ा होना चाहिए। खान ने कहा कि पीटीआई ने केपी और पंजाब विधानसभाओं को भंग नहीं किया, क्योंकि उसे अपने सहयोगियों को भी साथ लाना था। उन्होंने कहा कि पीटीआई और उसके सहयोगी 11 जनवरी, 2023 से बहुत पहले पंजाब विधानसभा में नए सिरे से विश्वास मत हासिल करेंगे।
Pakistan PM Imran Khan Addressing Nation Highlights A Day Ahead Of Trust  Vote | अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान की लोगों से सड़कों पर  उतरने की अपील, अमेरिका को
पीटीआई प्रमुख ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि चौधरी परवेज इलाही पंजाब विधानसभा को भंग कर देंगे। मिली जानकारी के मुताबित उनका प्रतिष्ठान से कोई संपर्क नहीं है और कहा कि वे अप्रैल में अगला आम चुनाव करा सकते हैं।
पीटीआई प्रमुख ने कहा, दो प्रांतीय विधानसभाओं के भंग होने पर चुनाव होंगे। यह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है, भले ही दो प्रांतीय विधानसभाओं के विघटन के बाद चुनाव में देरी हो। इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट में खान ने कहा, दुर्भाग्य से पाकिस्तान में कानून के शासन की अनुमति नहीं है। कुलीन वर्ग की किलेबंदी ने संस्थानों और माफियाओं को कानून से ऊपर बनाने में योगदान दिया।

Desk Team