पाकिस्तान की सेना ने शनिवार रात देश के उत्तर पश्चिम कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया।इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी है।
HIGHLIGHTS POINTS :
- पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए
- खुफिया-आधारित अभियान चलाया: पाकिस्तानी सेना
- पाकिस्तान के त्तर पश्चिम कबायली जिले में देर रात हुई गोलीबारी
खुफिया-आधारित अभियान चलाया: पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक खुफिया-आधारित अभियान चलाया। अभियान के दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उत्तरी वजीरिस्तान के खैसूर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई।सेना ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में इब्राहिम उर्फ मूसा नाम का एक हाई-वैल्यू टारगेट शामिल है। यह पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अत्यधिक वांछित था।आईएसपीआर ने कहा,‘‘मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए, ये लोग कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



