Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Sheynnis Palacios ने जीता Miss Universe 2023 का खिताब, आँखों में दिखे आसूं

Summary :

Miss Universe 2023 Winner: आखिरकार मिस यूनिवर्स 2023 के विजेता की घोषणा हो ही गई। उनका नाम शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) है और वह निकारागुआ की रहने वाली है जो 72वें मिस यूनिवर्स की विजेता बनी हैं। उन्होंने ताज जीतने के लिए दुनिया भर की अन्य सभी खूबसूरत प्रतियोगियों को हराया है और ये मुकाम हासिल किया है। वह मिस यूनिवर्स कहलाने से वाकई बहुत खुश और उत्साहित हैं। इमोशनल हुई मिस यूनिवर्स MISS UNIVERSE 2023 IS @sheynnispalacio !!!! 🇳🇮👑@mouawad #72ndMISSUNIVERSE #MissUniverse2023 pic.twitter.com/mmR90DJ16m — Miss Universe (@MissUniverse) November 19, 2023  Courtesy: ये पोस्ट एक्स पर @MissUniverse नाम के अकाउंट से…

Miss Universe 2023 Winner: आखिरकार मिस यूनिवर्स 2023 के विजेता की घोषणा हो ही गई। उनका नाम शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) है और वह निकारागुआ की रहने वाली है जो 72वें मिस यूनिवर्स की विजेता बनी हैं। उन्होंने ताज जीतने के लिए दुनिया भर की अन्य सभी खूबसूरत प्रतियोगियों को हराया है और ये मुकाम हासिल किया है। वह मिस यूनिवर्स कहलाने से वाकई बहुत खुश और उत्साहित हैं।

इमोशनल हुई मिस यूनिवर्स

 Courtesy: ये पोस्ट एक्स पर @MissUniverse नाम के अकाउंट से शेयर हुआ

मिस यूनिवर्स 2022 आर बोनी ने मिस यूनिवर्स 2023 के विजेता के लिए शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) को चुना। जब आर बोनी ने शेन्निस पलासियोस को ताज पहनाया तो शेन्निस पलासियोस बहुत खुश और इमोशनल हुईं जिसकी वजह से उनकी आँख में खुशी के आंसू साफतौर पर नजर आए।

Top 3 में मौजूद है ये सुंदरियां

Miss Universe 2023 Winner
Miss Universe 2023 Winner

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली अपने देश की पहली महिला बन गई हैं। यह उनके लिए ‘ब्यूटी क्वीन’ का खिताब जीतना और भी खास बना देता है। इस बड़ी प्रतियोगिता में शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स 2023 की विजेता बनीं। टॉप 3 में इस बार थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत प्रतियोगियों ने अपना नाम शामिल कर अपनी जगह बनाई हैं। थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड (Anntonia Porsild) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन (Moraya Wilson) तीसरे स्थान पर रहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner