रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगभग 74 प्रतिशत रिकॉर्ड मतों के साथ राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही वह लगातार चौथी बार देश के राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। वह अगले छह साल के लिए पद पर काबिज रहेंगे। चुनाव में जीत के बाद पुतिन राष्ट्रपति के रूप में उनका चौथा कार्यकाल 2024 तक होगा।
सत्ता में आने से पहले व्लादिमीर पुतिन ने 17 साल रूसी खुफिया एजेंसी कोमितेत गोसुदरास्तवेनोए बेजोपास्नोस्ती (केजीबी) में बतौर जासूस भी बिताए हैं। जोसेफ स्टालिन के बाद पुतिन दो दशकों तक रूस की सत्ता संभालने वाले देश के पहले नेता होंगे। 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति बनने वाले व्लादिमीर पुतिन पर आज रूसी जनता का विश्वास कहीं अधिक बढ़ गया है।
जीत पर शी जिनपिंग ने पुतिन को दी बधाई
चीन की राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर बधाई संदेश भेजा है। शी ने अपने संदेश में लिखा है की कुछ वर्षो में रूसी लोग एकजुट होकर देश को शसक्त करने की मार्ग पर द्रढ़ता से आगे बढ़ रहे है। और आर्थिक व सामाजिक विकास का लक्ष्य हासिल कर रहे है। इसके साथ ही अन्तराष्ट्रीय मामलो में निर्णायक भूमिका निभा रहे है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



