फ्रांस के विदेश मंत्री दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत, PM मोदी एवं सुषमा स्वराज से करेंगे मुलाकात

Summary :

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ली ड्राएन दो दिन की शुक्रवार को भारत यात्रा पर आएंगे और यहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विदेश मंत्री

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ली ड्राएन दो दिन की शुक्रवार को भारत यात्रा पर आएंगे और यहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार फ्रांस के विदेश मंत्री यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीमती स्वराज के साथ बैठक कर द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा करेंगे।

चीन के विदेश मंत्री अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगे

इससे पहले शुक्रवार को श्री ड्राएन मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शनिवार को राजधानी दिल्ली में एडवांस कम्युटिंग के विकास के लिए अटोस और केन्द्र के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। फ्रांस के विदेश मंत्री केंद्रीय इलेक्ट्रानिक और आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भी मुलाकात करेंगे।

Ravi Shankar Prasad

फ्रांस के विदेश मंत्री शनिवार को श्रीमती स्वराज के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोनों नेता साझा बयान भी जारी करेंगे।

Desk Team