फ्रांस की अदालत ने 2015 में बाटाक्लान थिएटर, पेरिस कैफे और फ्रांस के राष्ट्रीय स्टेडियम में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी हमलों से संबंधित आरोपों में 20 लोगों को दोषी पाया है।
फ्रांस के इतिहास में इन भीषणतम हमलों में कम से कम 130 लोग मारे गए थे।
पीठासीन न्यायाधीश जीन-लुई पेरीज़ ने बुधवार को नौ महीने से चल रहे मुकदमे में फैसला सुनाया।
मुख्य संदिग्ध, सलाह अब्देसलाम आतंकी योजना के तहत हत्या करने और हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में दोषी पाया गया।


Download Android App
Download iOS App



