फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने काबुल से 200 से ज्यादा लोगों के एक समूह के पेरिस पहुंचने पर उनका स्वागत किया। सुरक्षित लाए गए लोगों के इस तीसरे जत्थे में अधिकतर अफगान नागरिक थे।
मैक्रों ने एक ट्वीट में कहा कि स्वास्थ्य संबंधी नियमों का भी पालन किया जा रहा है। उन्होंने काबुल से आए लोगों की कोविड-19 जांच करते हुए डॉक्टरों की तस्वीर भी पोस्ट की है।
महामारी संबंधी नियमों के कारण अफगानिस्तान से आए लोगों को 10 दिनों के लिए फ्रांस में पृथक-वास में रहना होगा। मैक्रों ने कहा कि फ्रांस और अन्य देश लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद कर सकते हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक मैक्रों ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर हुई बातचीत में जोर दिया कि सहयोगी देशों के बीच त्वरित और ठोस समन्वय की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



