भारत ने रूस के साथ एके-103 राइफल खरीदने के लिये किया समझौता

Summary :

भारत ने आपातकालीन खरीद के प्रावधानों के तहत भारतीय सेना के लिए बड़ी संख्या में एके-103 असॉल्ट राइफलें खरीदने के लिए रूस के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया है, इससे जुड़े लोगों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

भारत ने आपातकालीन खरीद के प्रावधानों के तहत भारतीय सेना के लिए बड़ी संख्या में एके-103 असॉल्ट राइफलें खरीदने के लिए रूस के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया है, इससे जुड़े लोगों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।
सेना एक मेगा इन्फैंट्री आधुनिकीकरण कार्यक्रम लागू कर रही है जिसके तहत बड़ी संख्या में लाइट मशीन गन, बैटल कार्बाइन और असॉल्ट राइफलों की खरीद की जा रही है ताकि पुराने और अप्रचलित हथियारों को बदला जा सके ।
इससे जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘एके-103 श्रृंखला की असॉल्ट राइफलों की सीधी खरीद के लिये समझौते को अंतिम रूप दिया गया है।’’ हालांकि, उन्होंने राइफलों की संख्या और कितने में यह समझौता हुआ है इसकी जानकारी नहीं दी ।
इस समझौते के बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
उन्होंने बताया कि राइफलों की तत्काल खरीद, तीनों सेनाओं को दी गयी आपातकालीन आर्थिक शक्तियों के तहत की जा रही है।
अक्टूबर 2017 में भारतीय सेना ने सात लाख राइफल, 44 हजार हल्की मशीनगन तथा करीब 44,600 कार्बाइन खरीदने की प्रक्रिया की शुरूआत की थी ।
इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं द्वारा प्रस्तावित खरीद के प्रासंगिक विवरण उनके अपने या रक्षा मंत्रालय के वेबसाइट पर डालने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Shera Rajput