संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परविर्तन का मसला सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस पर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। समातार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंने प्रशांत द्वीपसमूह फोरम (पीआईएफ) की एक बैठक में कहा कि सीओपी 24 (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षों का 24वां सम्मेलन) नवंबर, और संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन सितंबर 2019 के लिए निर्धारित है।
दुनिया को तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई बैठक संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन के ठीक बाद हुई है, जो 3-6 सितंबर नाउरु में हुई थी। फोरम नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर महासचिव के नेतृत्व का स्वागत किया और जलवायु परिवर्तन व सुरक्षा पर एक विशेष सलाहकार की नियुक्ति का आह्वान किया, ताकि जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



