कैलिफोर्निया और वाशिंगटन में महिला इंजीनियरों और एशियाई मूल के लोगों के साथ भेदभाव करने के आरोपों का निबटारा करने के एवज में गूगल 5,500 से अधिक कर्मचारियों और नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लोगों को 26 लाख डॉलर की राशि का भुगतान करेगी।
इस समझौते की घोषणा सोमवार को की गई तथा इससे चार वर्ष पुराना वह मामला भी बंद हो जाएगा जो श्रम विभाग ने गूगल जैसी संघीय सरकारी ठेकेदार कंपनियों के भुगतान के तौर तरीकों की समय-समय पर समीक्षा के दौरान शुरू किया था।आरोप लगे थे कि गूगल ने 2014 से 2017 के बीच महिला इंजीनियरों को समान पद पर आसीन पुरूष इंजीनियरों की तुलना में कम भुगतान किया। इन आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी।
वेतन में विसंगतियां गूगल के अनेक कार्यालयों में पाई गई थी जिनमें कैलिफोर्निया, सिएटल और किर्कलैंड तथा वाशिंगटन जैसे कार्यालय शामिल थे। गूगल ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इनसे इनकार किया था। गूगल की ओर से सोमवार को कहा गया, हमारा मानना है कि हर किसी को उसके काम के आधार पर भुगतान किया जाना चाहिए, इस आधार पर नहीं कि वे कौन हैं। हम अपनी नियुक्ति प्रक्रिया और मुआवजा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए भारी निवेश करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



