वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाने और जांच शुरू करने के लिए संसद की कार्यवाही में अड़चन के लिए उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए या नहीं इस पर सुनवाई शुरू होगी।
मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट की अध्यक्षता में मंगलवार को मतदान होगा। इसमें चर्चा के लिए सीनेट के नेता मिट मैक कोनेल के प्रस्तावित नियमों पर वोट डाले जाएंगे।
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पहले प्राइमरी चुनाव के कुछ हफ्ते पहले देश इस मुद्दे पर पूरी तरह बंटा हुआ है, ऐसे में केवल प्रक्रिया ही दांव पर नहीं टिकी है बल्कि ट्रंप राष्ट्रपति रहेंगे या नहीं यह भी तय होगा।
सुनवाई के पूर्व रिपब्लिकन नेता ने सदन के आगामी कार्यक्रम की पेशकश की। दोनों पक्षों को दो दिन दिए गए हैं। वहीं, ट्रंप के वकीलों ने राष्ट्रपति के खिलाफ मनगढंत आरोपों को जल्द खारिज करने और उन्हें आरोपमुक्त करार देने का अनुरोध किया ।
राष्ट्रपति के वकीलों ने सोमवार को अपने निवेदन में पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाया और अनुरोध किया कि सीनेट को जल्द और एकजुट होकर निंदा करनी चाहिए। जो भी आरोप राष्ट्रपति के खिलाफ लगाए गए हैं वो खारिज होने चाहिए और उन्हें तुरंत आरोपमुक्त घोषित करना चाहिए ।
जबकि, डेमोक्रेटिक पार्टी ने त्वरित सुनवाई पर ऐतराज जताया है क्योंकि वे नए गवाह और कागजात पेश करना चाहते हैं ।
सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक स्कूमर ने मैक कोनेल की योजनाओं पर ऐतराज जताते हुए कहा कि इससे 12 दिन लग सकते हैं ।


Download Android App
Download iOS App



