ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की बेटी ने कहा है कि उनके पिता की मौत ने उन्हें ‘‘तोड़ा’’ नहीं पाएगा और अमेरिका को यह जान ले कि उनका खून बेकार नहीं जाएगा।
सुलेमानी की बेटी जेनब सुलेमानी ने लेबनान के ‘अल-मनार टीवी’ को बताया कि ‘घटिया’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मारे गए ईरानी नेता की उपलब्धियों को मिटा नहीं सकता।
रविवार को प्रसारित संक्षिप्त साक्षात्कार में जेनब सुलेमानी ने कहा कि ट्रंप को हिम्मत नहीं है क्योंकि उनके पिता को एक फासले से मिसाइल से निशाना बनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति को उनसे सामने खड़ा होना चाहिए था।
जेनब ने कहा कि वह जानती हैं कि हिज्बुल्ला नेता हसन नस्रल्लाह उनके पिता की मौत का बदला लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



