Hindenburg Research: अडानी ग्रुप के बाद एक और खुलासे की तैयारी में हिंडनबर्ग, ट्वीट कर किया ये इशारा!

Summary :

हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के बाद एक नई रिपोर्ट लाने के संकेत दिए हैं। शॉर्ट सेलिंग फर्म ने जानकारी दी है कि जल्द ही एक और रिपोर्ट आने वाली है और इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा।

हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के बाद एक नई रिपोर्ट लाने के संकेत दिए हैं। शॉर्ट सेलिंग फर्म ने जानकारी दी है कि जल्द ही एक और रिपोर्ट आने वाली है और इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा।हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कई आरोप लगाए थे। 
Adani Group: सीमेंट के बाद अब हेल्थकेयर सेक्टर में उतरेंगे गौतम अडानी, बनाई  नई कंपनी - adani group enters healthcare sector forms new company arnod –  News18 हिंदी
हिंडनबर्ग ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और कहा है कि जल्द ही नई रिपोर्ट आने वाली है और ये रिपोर्ट कई बड़े खुलासे कर सकती है। कंपनी के ट्वीट करने के बाद ही कई लोग इसे लेकर सोच रहे हैं कि आखिर ये किस बारे में होगा।इसने पुरी दुनिया में उत्सुकता जगा दी है। कई लोग इसे अमेरिकी बैंकों के बारे में होने का अंदेशा जता रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि उम्मीद है कि ये किसी और भारतीय कंपनी के बारे में नहीं होगा। यूजर्स ने चीनी कंपनी पर रिपोर्ट करने का सुझाव दिया है।

दरअसल, बता दें कि कंपनी ने जबसे अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट दिया है।अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में एक महीने के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली, जिस कारण अडानी समूह का मार्केट कैप 120 अरब डाॅलर तक नीचे चला गया। 

Desk Team