हांगकांग से जुड़े अमेरिकी राष्ट्रीय आपातकाल की समाप्ति पर चीन ने जताई सराहना

Summary :

बीजिंग, 18 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को अमेरिका द्वारा हांगकांग से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल को समाप्त करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम द्विपक्षीय व्यापारिक वार्ता में बनी सहमति को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि चीन इस फैसले की सराहना करता है। एक पत्रकार के सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि 14 जुलाई को समाप्त होने वाले ‘हांगकांग सामान्यीकरण राष्ट्रपति आदेश’ (कार्यकारी आदेश 13936) के तहत हांगकांग से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल को अमेरिका ने आगे नहीं बढ़ाया है। इसका मतलब है कि…

बीजिंग, 18 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को अमेरिका द्वारा हांगकांग से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल को समाप्त करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम द्विपक्षीय व्यापारिक वार्ता में बनी सहमति को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि चीन इस फैसले की सराहना करता है।

एक पत्रकार के सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि 14 जुलाई को समाप्त होने वाले ‘हांगकांग सामान्यीकरण राष्ट्रपति आदेश’ (कार्यकारी आदेश 13936) के तहत हांगकांग से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल को अमेरिका ने आगे नहीं बढ़ाया है। इसका मतलब है कि यह आदेश अब समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि चीन ने इस घटनाक्रम पर ध्यान दिया है। प्रवक्ता के अनुसार, मैड्रिड में हुई चीन-अमेरिका व्यापारिक वार्ता के दौरान अमेरिका ने हांगकांग और निवेश जैसे मुद्दों पर कुछ वादे किए थे। हाल ही में अमेरिका ने चीन को पुष्टि की है कि कार्यकारी आदेश 13936 के तहत हांगकांग से संबंधित राष्ट्रीय आपातकाल इस वर्ष समाप्त होने के बाद आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि हांगकांग की समृद्धि और स्थिरता बनाए रखना चीन और अमेरिका, दोनों के साझा हित में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका प्रासंगिक अंतर्राष्ट्रीय समझौतों और दोनों देशों के बीच बनी सहमति का पालन करेगा, चीन की संप्रभुता और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की कानूनी व्यवस्था का सम्मान करेगा, हांगकांग के साथ सामान्य व्यापारिक संबंधों को बहाल और मजबूत करेगा तथा चीन-अमेरिका के बीच रचनात्मक और स्थिर संबंधों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk