दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगल में हवा से फैलती जा रही आग ने भीषण रूप ले लिया जिसकी वजह से शुक्रवार को करीब 1,00,000 लोगों को वहां से निकलना पड़ा। आग में दर्जनों घर नष्ट हो गये। अधिकारियों ने आगाह किया है कि आग बुझाने में कई दिन लग सकते हैं।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शाम तक जंगल की आग और भयावह हो गई और सैन फर्नांडो वैली में 7,542 एकड़ तक फैल गई। उन्होंने बताया कि आग की वजह से कम-से-कम 31 घर नष्ट हो गये।
आज फिर मिलेंगे शी जिनपिंग और पीएम मोदी, ये रहेगा कार्यक्रम
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि पोर्टर रेंच क्षेत्र में अपने घर को बचाने के लिए संघर्ष करने वाले करीब 50 की उम्र वाले एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हवाओं के कारण गुरुवार देर रात आग लगने के बाद यह नियंत्रण से बाहर हो गयी। लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के प्रमुख राल्फ टेरेजास ने बताया, ‘‘यह एक बहुत ही भंयकर आग है।’’


Download Android App
Download iOS App



