संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का टीका आने पर वह इसे लगवाने के इच्छुक हैं और वह सार्वजनिक तौर पर ऐसा करना चाहते हैं क्योंकि उनके लिए टीकाकरण पूरे समुदाय के प्रति उनका ‘नैतिक दायित्व’है।
गुतारेस ने बुधवार को कहा,‘‘ जब भी मेरे लिए टीका उपलब्ध होगा मैं उसे यकीनन लगवाने की इच्छा रखता हूं और सार्वजनिक तौर पर मुझे ऐसा करने पर कोई संदेह नहीं है।’’ गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कोविड-19का टीका सब के लिए ,खासतौर पर अफ्रीका के लिए उपलब्ध होने की अपनी मांग दोहराई।


Download Android App
Download iOS App



