चीन ने नए संशोधित फाउंडेशन की प्रबंधन संबंधी नियमावली जारी की

Summary :

बीजिंग, 11 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत नए संशोधित फाउंडेशन की प्रबंधन संबंधी नियमावली जारी की गई और 1 जनवरी 2027 को लागू होगी। नियमावली का उद्देश्य फाउंडेशन की विश्वसनीयता का निर्माण मजबूत करने के साथ फाउंडेशन के स्वस्थ और व्यवस्थित विकास बढ़ाना है। इसमें 8 अध्याय और 79 अनुच्छेद शामिल हैं। मुख्य संशोधन इस प्रकार हैं। पहला, समग्र सिद्धांत और आवश्यकता को बेहतर बनाया गया। स्पष्ट रूप से पुष्टि की गई है कि फाउंडेशन के कार्य चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व पर कायम रहना होगा। जन…

बीजिंग, 11 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत नए संशोधित फाउंडेशन की प्रबंधन संबंधी नियमावली जारी की गई और 1 जनवरी 2027 को लागू होगी।

नियमावली का उद्देश्य फाउंडेशन की विश्वसनीयता का निर्माण मजबूत करने के साथ फाउंडेशन के स्वस्थ और व्यवस्थित विकास बढ़ाना है। इसमें 8 अध्याय और 79 अनुच्छेद शामिल हैं। मुख्य संशोधन इस प्रकार हैं।

पहला, समग्र सिद्धांत और आवश्यकता को बेहतर बनाया गया। स्पष्ट रूप से पुष्टि की गई है कि फाउंडेशन के कार्य चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व पर कायम रहना होगा। जन कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करते समय फाउंडेशन को कानूनी वैधता, स्वेच्छा, ईमानदारी, खुलापन, पारदर्शिता और गैर-लाभकारी दृष्टिकोण के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।

दूसरा, पंजीकरण प्रबंधन प्रणाली में सुधार किया गया। पंजीकरण प्रबंधन स्तर और पंजीकृत पूंजी को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया। सुचारू ढंग से सीधा पंजीकरण बढ़ाया जाएगा। इसके साथ पंजीकरण में बदलाव की प्रक्रिया के लिए आवश्यकता स्पष्ट की गई और पंजीकरण रद्द करने से पहले परिसमापन प्रक्रिया के लिए विस्तृत विवरण प्रदान किया गया।

तीसरा, आंतरिक शासन व्यवस्था में सुधार किया गया। संस्थापकों व प्रभारी व्यक्तियों की जिम्मेदारी को मजबूत किया गया और संगठनात्मक निकायों के अधिकारों और प्रक्रिया के नियमों को बेहतर बनाया गया।

चौथा, गतिविधि प्रबंधन को मानकीकृत किया गया। फंड जुटाने, दान और वित्तीय सहायता जैसी गतिविधियों के लिए आवश्यकताओं को और स्पष्ट किया गया। निर्धारित किया गया कि प्राप्त सारी धनराशि का उपयोग जनहित के कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।

पांचवां, सूचना के खुलासे और उद्योग के स्व-नियमन को मजबूत किया गया और छठा, व्यापक निगरानी को मजबूत किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.