वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ अभियोजन चलाया जाता है तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था ढह जाएगी। ट्रंप ने ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ से साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यदि मेरे खिलाफ कभी अभियोजन चलाया जाता है, तो बाजार टूट जाएगा। मुझे लगता है कि हर कोई बहुत गरीब हो जाएगा।’’
ट्रंप के पूर्व अटॉर्नी माइकल कोहेन ने शपथ लेकर कहा है कि ट्रंप ने उन्हें अमेरिकी अभियान वित्तीय कानून का उल्लंघन करते हुये उन्हें बड़ा जुर्म करने को कहा। उनके इस बयान के बाद ट्रंप की बढ़ती कानूनी चिंताओं को लेकर ही सवाल पूछा गया था, इसके जवाब में ही ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ अभियोजन चलाया गया तो अर्थव्यवस्था ढह जायेगी।


Download Android App
Download iOS App


