अमेरिका में डेमोक्रेटिक की अगुआई वाले हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव में वोट दिया। इसके साथ इस सदन में उनपर महाभियोग प्रस्ताव पारित हो गया है। ट्रंप पर कांग्रेस को बाधित करने और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप है।
CAA के खिलाफ यूपी में आज विरोध प्रदर्शन, पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वोटिंग समाप्त होने पर ट्रंप अमेरिका के इतिहास के तीसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनपर महाभियोग होगा। महाभियोग की वोटिंग से पहले सदन की बहस के समय पर ट्रंप ने बुधवार तड़के से ट्वीट कर और रीट्वीट किए गए ट्वीट्स कर डेमोक्रेट्स के महाभियोग के प्रयास को देश के साथ-साथ रिपब्लिकन पार्टी पर ‘एक हमला’ करने का प्रयास बताया।


Download Android App
Download iOS App



