पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मानकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इसमें भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव पास
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ करीब सात बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’ उन्होंने बताया कि अंतिम खबर आने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।


Download Android App
Download iOS App



