इमरान खान ने लगाया विपक्ष पर देश से गद्दारी करने का आरोप

Summary :

पाकिस्तान में मची सियासी उथल पुथल एवं नेशनल असेंबली में अविश्वास का सामना कर रहे देश के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी नेताओं पर मुल्क और अवाम के खिलाफ गद्दारी करने का आरोप लगाया और ऐलान किया कि वह किसी साजिश के दबाव में इस्तीफा नहीं देंगे और आखिरी सांस तक मुकाबला करेंगे।

रविवार को तय होगा पाकिस्तान किस तरफ जाएगा- इमरान खान
इमरान खान ने पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों पर देश के नाम संदेश में कहा, ‘‘रविवार के दिन तय होगा कि हमारा मुल्क किस तरफ जाएगा। क्या वो लोग सत्ता में आएंगे जिनके खिलाफ 30 -30 साल से भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। क्या पाकिस्तान ऐसा मुल्क नहीं बन पाएगा जहां ताकतवर और कमजोर के सामने एक कानून होता है।’’ उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाये जा रहे हैं कि पाकिस्तान तबाह हो गया तो वो बतायें कि क्या ये सब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हुआ है या जिन्होंने 30 – 30 साल देश पर राज किया है।
साढे साल में जो हुआ वैसा किसी दौर में नही हुआ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं चुनौती देता हूं कि मुल्क में बीते साढ़े तीन साल में जो हुआ है वैसा किसी दौर में नहीं हुआ। बहुत से लोगों ने मुझे सलाह दी है कि मैं इस्तीफा दे दूं। लेकिन मैं आखिरी गेंद तक मुकाबला करता हूं। रविवार को नेशनल असेंबली में वोट का जो भी नतीजा आये, मैं और मजबूत बन कर निकलूंगा। जम्हूरियत में इस्तीफे भी होते हैं लेकिन उस दिन मुल्क देखेगा कि कौन जमीर का सौदा कर रहा है।’’  
 
Desk Team