पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की जेल में मौत! पत्रकार वजाहत एस. खान के दावे से मची सनसनी

Summary :

Imran Khan Died in Jail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत होने का दावा वरिष्ठ पत्रकार वजाहत एस. खान ने किया है। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। PTI ने उनकी सेहत और जेल में परिवार व डॉक्टरों से मुलाकात न होने को लेकर चिंता जताई है।

Imran Khan Died in Jail: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को  पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वजाहत एस. खान ने दावा किया है कि इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है। उन्होंने यह बात पाकिस्तानी सरकार और सेना से जुड़े सूत्रों के हवाले से कही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  वजाहत एस. खान ने बताया कि  इमरान खान की अदियाला जेल के अंदर ही मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि यही वजह हो सकती है कि इमरान खान से परिवार, पार्टी नेताओं या अन्य लोगों को मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। लेकिन, इस दावे के समर्थन में अभी कोई सार्वजनिक दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इमरान खान की सेहत को लेकर पहले भी उठे सवाल

बता दें, कि इमरान खान की सेहत और उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर पाकिस्तान में लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। उनके समर्थक लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि जेल प्रशासन उन्हें परिवार और पार्टी के नेताओं से मिलने नहीं दे रहा है। PTI का यह भी कहना रहा है कि इमरान खान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद पूरा  इलाज नहीं मिल रहा। उनकी आंखों से जुड़ी बीमारी को लेकर भी पार्टी कई बार चिंता जता चुकी है। इमरान खान 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही पाकिस्तान की राजनीति में तनाव बना हुआ है।

इमरान खान की स्थिति को लेकर मंगलवार को PTI के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। पार्टी ने इमरान खान की सेहत और उनके लंबित मामलों की सुनवाई में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के दौरान PTI नेताओं ने इमरान खान के मामलों की जल्द सुनवाई की मांग की। इसके साथ ही पार्टी ने उनके परिवार के सदस्यों और प्राइवेट  डॉक्टरों को उनसे मिलने की अनुमति देने की भी मांग रखी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से पार्टी नेताओं को भरोसा दिलाया गया कि इमरान खान से जुड़े मामलों की सुनवाई अगले हफते  तय की जाएगी। इसके बाद PTI ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया।

इमरान खान की स्थिति पर बढ़ी चिंता

इमरान खान की जेल में मौजूदगी और उनसे मुलाकात को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों ने उनके समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है। PTI लंबे समय से मांग कर रही है कि पार्टी और परिवार के लोगों को इमरान खान से मिलने दिया जाए, ताकि उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।

वहीं, पत्रकार वजाहत एस. खान के ताजा दावे के बाद पाकिस्तान की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। लेकिन, जब तक पाकिस्तान सरकार, जेल प्रशासन या किसी विश्वसनीय आधिकारिक स्रोत की ओर से इमरान खान की स्थिति पर स्पष्ट जानकारी नहीं आती, तब तक उनकी मौत के दावे की पुष्टि नहीं मानी जा सकती।

यह भी पढ़ें: जापान की सैन्य नीति पर भड़का उत्तर कोरिया, बोला- ‘युद्ध मशीन’ को मजबूत करने का बहाना

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।