इमरान खान को भारतीय चुनाव से पहले ‘एक और घटना’ का डर

Summary :

मुझे लगा कि मोदी सरकार इसका इस्तेमाल युद्ध उन्माद फैलाने के लिए करेगी।’ इस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें भारत में आम चुनाव से पहले ‘एक अन्य सुरक्षा घटना’ होने की आशंका है। द न्यूज इंटरनेशनल ने इमरान के फाइनेंशियल टाइम्स के बयान के हवाले से कहा, ‘मैं अभी भी भारतीय चुनावों से पहले आशंकित हूं, मुझे लगता है कि कुछ हो सकता है।’

इमरान खान ने कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी के आत्मघाती हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘जब पुलवामा घटना हुई तो मुझे लगा कि मोदी सरकार इसका इस्तेमाल युद्ध उन्माद फैलाने के लिए करेगी।’ इस आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।

 उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता को यह एहसास होना चाहिए कि यह सब चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है, इससे उपमहाद्वीप के वास्तविक मुद्दों का कुछ लेना-देना नहीं है।’ खान ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद अभी भी तनाव बना हुआ है। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने ली थी।

Desk Team