पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोषखाना मामले में सजा हो गई है। और उन्हें इस्लामाबाद पुलिस ने अटक जेल में डाल दिया था, जहां उनका जीना दुश्वार हो गया था। इमरान खान तोषखाना केस में गिरफ्तार हुए हैं। वही तो उस खाना केस है जिसमें इमरान खान ने बाहरी देशों से मिले उपहारों का गलत इस्तेमाल किया था। जिसकारण कोर्ट ने इमरान खान को 3 साल की सजा सुनाई। जिस पर कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह जेल में हज़ार सालों तक भी रहने के लिए तैयार है। हाल ही में 6 लोगों की टीम को सिर्फ इमरान खान से मिलने की इजाजत मिली थी। खबर आई कि इमरान खान ने कहा है कि उन्हें जेल में सुविधा न मिलने की कोई भी चिंता नहीं है। जेल के अंदर हजार साल भी बिना किसी सुविधा के काट सकते हैं।
इमरान खान के पास बचे सिर्फ 2 विकल्प
इमरान खान की मुश्किलें अब कम होने का नाम नहीं ले रही फिर चाहे वो कितने भी बयां देदें। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान आर्मी ने इमरान खान के सामने 2 विकल्प रखे हैं। सेना ने उनसे कहा की या तो आप राजनीति छोड़ दें या फिर मौत की सज़ा के लिए तैयार हो जाए। जिस कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पास अब सिर्फ दो ही विकल्प बचे हुए हैं। या तो वो राजनीति को चुने या फिर मौत की सज़ा को क़ुबूल कर लें। उनके ऊपर सिर्फ एक ही मुकदमें दर्ज नहीं हैं बल्कि कई ऐसे मुकदमें हैं जिनकी वजह से इमरान खान को जेल की हवा खानी पड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



