पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफगान शांति प्रक्रिया और कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इमरान खान ने गुरुवार को फोन पर ट्रंप के साथ द्वीपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
इमरान ने अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा दो पश्चिमी बंधकों की रिहाई को ‘सकारात्मक कदम’ बताते हुये कहा कि पाकिस्तान दोनों बंधकों की सुरक्षित रिहाई से खुश है। बयान के अनुसार, “ट्रम्प ने इस सकारात्मक परिणाम को सहज बनाने में पाकिस्तान के प्रयासों के लिए इमरान को धन्यवाद भी दिया।”
इमरान ने अफगानिस्तान में स्थिरता के लिये अफगान शांति और सुलह प्रक्रिया की प्रगति के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहरायी। दोनों नेताओं ने इस पर साथ मिलकर काम करने की सहमति व्यक्त की है। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है।


Download Android App
Download iOS App



