पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में शुक्रवार 13 सितम्बर को एक रैली को संबोधित करेंगे। इमरान ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर मामले की तरफ दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मुजफ्फराबाद में एक ‘बड़े जलसे’ को संबोधित करेंगे।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि इस रैली के आयोजन के जरिए वह दुनिया को कश्मीर की स्थिति से अवगत कराना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि पाकिस्तान पूरी मजबूती से कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है। जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को भारत द्वारा समाप्त किए जाने से परेशान इमरान इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। उनकी कोशिश पाकिस्तानी अवाम के बीच इस मुद्दे को बनाए रखने की है।
उन्होंने कहा था कि कश्मीरियों से एकजुटता के लिए हर हफ्ते एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत उन्होंने 30 अगस्त से की थी जब दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच पाकिस्तान में कामकाज रोक कर कश्मीरियों से ‘एकजुटता’ दिखाई गई थी।


Download Android App
Download iOS App


