उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को राज्य परिवहन निगम बस और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि बनारस कैंट डिपो की बस आज तड़के लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही थी।
इस बीच अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की सामने से आ रहे बोलेरो से टक्कर हो गयी। इस हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवाद से निपटने के लिए नया शासकीय आदेश किया जारी
मृतको में दो पुरूष, एक महिला तथा एक बच्ची शामिल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के सिसवन जिले के माधवापुर गांव निवासी पांच लोग बोलेरो में सवार थे। ये लोग अपने पिता छोटेलाल यादव से मिलने अमेठी के जगदीशपुर जा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



