पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने जाएंगे चीन

Summary :

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इमरान खान को चीन सरकार ने अपने यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। PM 2-5 नवंबर तक चीन की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अगले महीने चीन की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जहां वह हर स्थिति में साथ रहने वाले इन दोनों देशों के बीच आर्थिक एवं सामरिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खान को चीन सरकार ने अपने यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री 2-5 नवंबर तक चीन की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। उनके साथ विदेश मंत्री समेत एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधमंडल भी होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों के बीच निकटता और पारंपरिक गर्मजोशी का प्रतीक है जो पाकिस्तान-चीन की हर स्थिति में रणनीतिक सहकारी साझेदारी की विशेषता को प्रकट करता है।

इमरान खान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ चर्चा करेंगे और दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा करेंगे जिसका पारस्परिक विश्वास और समर्थन का लंबा इतिहास रहा है।

इमरान खान की कश्मीर टिप्पणी पर भारत का जवाब, कहा – अपने मुद्दों पर ध्यान दो

Desk Team