पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं ने इमरान खान सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए उनकी बहन अलीमा खान की विदेशों में संपत्तियों की जांच कराये जाने की मांग की है। विपक्षी दल के नेताओं ने स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान की तरफ से चुनाव आयोग को हाल में सौंपी गयी रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
इस रिपोर्ट में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और अलीमा खान के विदेशों में 18 अघोषित खातों का जिक्र है। सिंध के वर्क्स और सर्विसेज मंत्री सैय्यद नसीन हुसैन शाह ने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी की बहन फरयाल तालपुर और प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन के मामले में अलग- अलग मानक अपनाये जा रहे हैं।
जियो के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रांतीय मंत्री सईद घनी ने प्रधानमंत्री इमरान खान और अलीमा खान के मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच दल गठित करने की मांग करते हुए कहा कि श्री खान की बहन को भी बाह्यू नियंत्रण सूची में शामिल किया जाना चाहिए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने अलीमा खान की अमेरिका में संपत्ति की आय के ह्मोत पर सवाल उठाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री का ‘‘बेनामीदार’’ बताया।


Download Android App
Download iOS App



