कनाडा में भारत समेत विभिन्न देशों के नागरिकों ने चीन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Summary :

शनिवार को आयोजित हुए है प्रदर्शन में कनाडा-हांग कांग लिंक, बांग्लादेश माइनॉरिटी राइट्स अलायंस, भारतीय, तिब्बती, वियतनामी और ताइवान के प्रवासी नागरिकों ने एकसाथ हिस्सा लिया।

कनाडा के टोरंटो में चीन के खिलाफ विभिन्न देशों के प्रवासी नागरिकों द्वारा विरोधी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित हुए है प्रदर्शन में कनाडा-हांग कांग लिंक, बांग्लादेश माइनॉरिटी राइट्स अलायंस, भारतीय, तिब्बती, वियतनामी और ताइवान के प्रवासी नागरिकों ने एकसाथ हिस्सा लिया। 
गौरतलब है कि हांगकांग में चीन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून की विश्वभर में निंदा हो रही है। चीन की आक्रामक नीतियों को लेकर कई देश चीन के खिलाफ खड़े हुए है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार चीन को लेकर अमेरिका पूरी तरह से सख्त है।

Desk Team