पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी का कहर भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में दिन-प्रतिदिन संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी सामने आ रही है। देश में इस बीमारी के रविवार को 989 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 19,000 के पार पहुंच गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 440 हो गई है। अब तक 4,817 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कर्मचारी के कोरोना से संक्रमित होने के बाद दिल्ली में CRPF मुख्यालय को किया गया सील
देश के कुल 19,103 मामलों में से 7,106 पंजाब से, 7,102 सिंध से, 2,907 खैबर-पख्तूनख्वा से, 1,172 बलूचिस्तान से, 393 इस्लामाबाद से, 356 गिलगित-बाल्टिस्तान से जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 67 मरीज सामने आए हैं। देश में अब तक 203,025 जांच की जिसमें पिछले 24 घंटे में की गई 8,716 नमूनों की जांच भी शामिल है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार रात को कहा कि हमें नहीं पता कोविड-19 की दवा कब तक उपलब्ध हो पाएगी। साथ ही आशंका जतायी कि ऐसी सूरत में लोगों को आने वाले छह महीने अथवा एक साल तक कोरोना वायरस के साथ जीना पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



