अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वकील माइकल कोहेन को 100,000 डॉलर से अधिक धनराशि का भुगतान किया था। इसका खुलासा बुधवार को जारी एक वित्तीय रिपोर्ट से हुआ है। यह धनराशि का इस्तेमाल कोहेन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान किया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस दस्तावेज पर राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर हैं और इसे अमेरिका के ऑफिस ऑफ गवर्मेट एथिक्स ने जारी किया है।
हालांकि, इस दस्तावेज में यह खुलासा नहीं किया गया है कि कोहेन ने यह धनराशि का भुगतान किसे और किस उद्देश्य से किया। ट्रंप के वकीलों को कहना है कि कोहेन द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को दी गई 130,000 डॉलर की धनराशि के बदले ट्रंप ने यह भुगतान किया है। डेनियल्स को ट्रंप के साथ कथित संबंधों को लेकर अपना मुंह बंद रखने के लिए यह राशि दी गई थी।
ट्रंप ने डेनियल्स के साथ कथित संबंधों से इंकार किया है, जिसने जुलाई 2006 में ट्रंप के साथ सहमतिपूर्ण यौन संबंध होने का दावा किया था। दस्तावेज के मुताबिक, ‘2016 में डोनाल्ड जूनियर ट्रंप के एक वकील माइकल कोहेन ने यह भुगतान किया था।’ दस्तावेज के मुताबिक, ‘कोहेन ने खर्च की गई राशि की अदायगी की मांग की थी, जिसे 2017 में ट्रंप ने दे दिया था। यह धनराशि 100,001-250,000 डॉलर के बीच थी और इस पर ब्याज दर शून्य थी।’
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



