प्रधानमंत्री ने रमजान पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने पहले उर्दू में और उसके बाद अंग्रेजी में ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘मन की बात’ में इस बारे में अपने उल्लेख के ऑडियो क्लीप को भी जारी किया। मोदी ने कहा, ‘‘ रमजान की सभी को शुभकामनाएं। इस अवसर पर हम पैगम्बर मोहम्मद साहब के पवित्र विचारों का स्मरण करते हैं जिन्होंने सौहार्द, दयालुता और परोपकार के महत्व को रेखांकित किया था।’’ उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इनके महत्व को दर्शाता है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team