India France Trade Deal: PM मोदी 13 जून 2026 से फ्रांस की यात्रा पर है। इस दौरान PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फ्रांस के बंदरगाह शहर नीस में एक अहम बैठक हुई है जिसमें दोनों देशों के बीच अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को 16 अरब डॉलर से दोगुना करके 32 अरब डॉलर तक का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष क्षेत्र, निवेश, नवाचार, तकनीक, परमाणु उर्जा क्षेत्रों पर अहम चर्चा भी हुई है।
India France Relations: कई अहम मुद्दों पर चर्चा

भारत और फ्रांस के बीच गहरे रिश्तों को ऊंचाई देने के साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। बता दें कि PM मोदी की फ्रांस यात्रा के पहले चरण के दौरान नवाचार,AI, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग से जुड़े 13 प्रमुख परिणामों पर सहमती जताई है और द्विपक्षीय साझेदारी की बढ़ती गहराई को दर्शाता है। साथ ही फ्रांस में भारत की UPI पेमेंट को बढ़ावा और व्यापार लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक हाई लेवल कमेट की स्थापना पर भी चर्चा की गई है है।
India France Trade: द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य

पांच सालों में व्यापार दोगुना
भारत और फ्रांस ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक उच्च स्तरीय तंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। 16 अरब डॉलर से दोगुना करके 32 अरब डॉलर तक का लक्ष्य तय किया गया है
हाई-स्पीड रेलवे विकास पर सहयोग
भारत में रेलवे और हाई-स्पीड रेलवे विकास पर सहयोग पर भी सहमति जताई गई है और यह परिवहन अवसंरचना में सहयोग बढ़ाने में मदद करेगी।
114 राफेल सौदे पर चर्चा
फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने पर चर्चा आगे बढ़ाई गई है जिसमें 96 विमान मेक इन इंडिया के तहत बनाए जाएंगे।
परमाणु ऊर्जा पर बातचीत
सबसे अहम दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा पर बातचीत जारी है जिसमें फ्रांसीसी कंपनियां, भारतीय परमाणु क्षेत्र में भारतीय निजी कंपनियों के साथ साझेदारी में निवेश करने की योजना बना सकती है।
अंतरिक्ष सहयोग पर बातचीत
PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में भी बातचीत हुई है जिसमें मानव अंतरिक्ष उड़ान और निगरानी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की गई है।


Download Android App
Download iOS App




