भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण का मुंहतोड़ जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने अलकायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन का खुलेआम बचाव किया था।
जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भारत ने सख्त लहजे में कहा, “इमरान खान द्वारा परमाणु युद्ध की धमकी देना उनकी अस्थिरता को दिखाता है ना कि राजनीतिक कौशल को।” उन्होंने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। वहीँ, उन्होंने कहा कि इमरान खान का भाषण नफरत से भरा है।
पाकिस्तान की पोल खोलते हुए विदिशा मैत्रा ने कहा कि क्या पाकिस्तान इस बात को स्वीकार करेगा कि वो दुनिया का एकमात्र देश है जो वैसे शख्स को पेंशन देता है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ISIS और अल कायदा जैसे आतंकियों की सूची में रखा है। मैत्रा ने आगे कहा, ”पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति बदतर है और उन पर जुल्म हो रहे हैं। 1947 की तुलना में आज कुछ फीसदी भर अल्पसंख्यक बचे हैं।”
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने UNGA में अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कश्मीर को लेकर गलत बयानी की और भारत पर कश्मीर में ज्यायदती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कर्फ्यू हटने के बाद वहां काफी खून-खराबा होगा।


Download Android App
Download iOS App



