हिट टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाली नायरा यानी शिवांगी जोशी की नए फोटोशूट की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में दुल्हन के जोड़े पहने शिवांगी बेहद खूबसूरत लग रही है।

इन तस्वीरों में शिवांगी ने लाल और हरे रंग के दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है और साथ ही उन्होंने सोलह श्रृंगार भी किया हुआ है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की बहु नायरा के किरदार ने शिवांगी को खूब लोकप्रियता दिलाई है।
शिवांगी के फैंस उनके इस ब्राइडल लुक की खूब तारीफ कर रहे है और खासकर फीमेल फैंस ने शिवांगी के इस लुक की प्रशंसा करते हुए उनसे ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक की टिप्स भी मांगी है।

शिवांगी जिस ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही है, उस पर फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी की गई है और ये लहंगा एशियन कोचर और पायल केयल द्वारा डिज़ाइन किया गया है। शिवांगी ने अपने लुक को पर्ल और स्टोन की मैचिंग ब्राइडल ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया है।

मेकअप की बात की जाए तो शिवांगी का आई मेकअप शानदार तरीके से किया गया है। लाइनर से लेकर लैशेज, शैडो और स्टेटमेंट आईब्रो की फिनिशिंग शानदार है। लाल रंग के लहंगे के अलावा शिवांगी ने ग्रीन लहंगा पहना है जो सी ग्रीन फिश कट के साथ डिज़ाइन किया गया है।

रिंग सेरेमनी या रिसेप्शन के लिए ये ग्रीन लहंगा बेस्ट चॉइस हो सकता है। तो कैसा लगा आपको शिवांगी का ये ब्राइडल लुक कमेंट करके जरूर बताएं।



Download Android App
Download iOS App




