भारत-मालदीव समुद्री सहयोग, जलवायु परिवर्तन पर मिलकर करेंगे काम : मोदी

Summary :

अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आने वाले मालदीव राष्ट्रपति, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मेजबानी में राष्ट्रपति भवन में ठहरे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत-मालदीव समुद्रीय सहयोग और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे। पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करने के बाद सोमवार रात ट्वीट किया, ‘‘भारत और मालदीव समुद्रीय सहयोग और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

मालदीव के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करने के बाद प्रेस को जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा भारत ने मालदीव के बजट सहयोग, मुद्रा विनिमय, ऋण, मालदीव के सामाजिक और आर्थिक विकास लिए को 1.4 अरब डालर की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिनिधि स्तर की वार्ता सार्थक रही और दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आने वाले मालदीव राष्ट्रपति, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मेजबानी में राष्ट्रपति भवन में ठहरे। राष्ट्रपति सोलिह मंगलवार को आगरा की यात्रा पर जाएंगे।

Desk Team