दिल्ली हिंसा को लेकर भारत ने ईरान के राजदूत अली चेगेनी को किया तलब

Summary :

विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने सोमवार को अपने ट्वीट कहा था, “भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित रूप से की गई हिंसा की ईरान भर्त्सना करता है।

दिल्ली हिंसा को लेकर ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताते हुए भारत ने मंगलवार को ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब चर्चा हुई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईरान के राजदूत को यह बताया गया कि जरीफ ने जिस मामले पर टिप्पणी की, वह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। 
सूत्रों ने कहा, ‘‘दिल्ली में ईरान के राजदूत को मंगलवार को तलब किया गया और जरीफ द्वारा भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया।’’ जरीफ ने सोमवार को अपने ट्वीट कहा था, “भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित रूप से की गई हिंसा की ईरान भर्त्सना करता है। 


सदियों से ईरान भारत का मित्र रहा है। हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सभी भारतीयों की सलामती सुनिश्चत करें और निरर्थक हिंसा को फैलने से रोकें। आगे बढ़ने का मार्ग शांतिपूर्ण संवाद और कानून का पालन करने से प्रशस्त होगा।” 

Desk Team